रानीखेत वन क्षेत्र अंतर्गत मजखाली अनुभाग के द्वारसों प्रथम बीट में वन महोत्सव सप्ताह–2026 के अंतर्गत “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण एवं हरित आवरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बांज, उतीस, देवदार, काफल एवं मेहल सहित विभिन्न स्थानीय प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर राज्य महिला आयोग पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती ज्योति शाह मिश्रा ,सरपंच वन पंचायत कारखेत पूरन सिंह,प्राथमिक विद्यालय मनबजूना के छात्र – छात्राओं तथा ग्रामवासियो ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वृक्षारोपण किया तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपना सहयोग एवं संकल्प व्यक्त किया।कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारी/कर्मचारी:
हेमा, अनुभाग अधिकारी मजखाली , जया भट्ट,वन बीट अधिकारी ,मनीष पाण्डेय, वन बीट अधिकारी
अमर सिंह, प्र० वन बीट अधिकारी का विशेष योगदान रहा।
राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा के नेतृत्व में वृहत वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ।
ADVERTISEMENTS
















