( *अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता पांडेय ने नैतिकता के आधार पर प्रदेश मुख्यमंत्री से इस्तीफ़े की मांग की‌।
** देवभूमि उत्तराखंड में डबल इंजन भाजपा सरकार के नेतृत्व में महिलाओं का असुरक्षित माहौल चिंता का विषय ।)


उत्तराखण्ड राज्य में बलात्कार और यौन हिंसाओं की लगातार घट रही घटनाओं को लेकर अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता पांडेय के नेतृत्व में भाजपा की डबल इंजन सरकार का पुतला दहन कर प्रदेश मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से नैतिकता के आधार पर त्यागपत्र दिये जाने की मांग की। वक्ताओं ने कहा देव भूमि कहे जाने वाले राज्य को बलात्कार और महिलाओं के यौन उत्पीडन की घटनाओं ने प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा कर दिया है और महिलाओं में असुरक्षा का भय पैदा हो गया है।

वही भाजपा अपने 10 वर्षों के कार्यकाल का का जश्न मना रही है ,जंहा उत्तराखंड की जनता बहिन अंकिता भंडारी को संपूर्ण न्याय दिलाने और वीआईपी को कठघरे मैं लाने की लड़ाई सड़कों मे लड़ रही है इसी बीच हल्द्वानी में नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की जघन्य घटना ने उत्तराखंड के लिए काला दिन है, उक्त हृदय विदारक घटना के चार बलात्कारियों मे मुख्य आरोपी धीरज बिष्ट भाजपा की छात्र विंग एवीबीपी का नेता है जो पूर्व मे छात्र संघ का अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ चुका है ! चाल चलन और चरित्र की दुहाई देने वाली भाजपा पार्टी बलात्कारियों का गैंग बनकर सत्ता मैं बैठी है और बहन बेटियों के विरुद्ध आए दिन यौन हिंसाये कर तमाम कानूनों को ताक मैं रखकर उन्हें संरक्षण देकर महिमामंडित कर रही है।

महिलाओं के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा बिल्किस बानो मामले के 12 मे से दो आरोपियों की उम्र की सज़ा रद्द की जानी बेहद अवैध और शर्मनाक है,जो बलात्कार जैसे यौन अपराधों को बड़ा वा देने और समाज मे महिलाओं के मनोबल को गिराने का संदेश है.पुनविचार किया जाना जरूरी है।

प्रदेश अध्यक्ष एडवोकेट सुनीता पांडेय ने कहा अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति उत्तराखंड हल्द्वानी मे हुई इस क्रूरतम यौनिक हिंसा पर घोर आक्रोश व्यक्त कर चारों गिरफ्तार अभियुक्तों AVBP संगठन का सक्रिय नेता धीरज बिष्ट, अंश खत्री, नितिन पाल, हिमांशु गौनी पर कठोरतम दंडात्मक कार्यवाही की मांग करती है और राजनैतिक संरक्षण की आड़ पर पीड़ित पक्ष पर किसी प्रकार के दबाव और और धमकियों से बाज आने की मांग करती है।

साथ ही पीड़िता को सुरक्षा और स्वतंत्र निष्पक्ष जांच हो ।महिलाओं की सुरक्षा की तमाम एजेंसियाँ को संवेदनशील और सक्रिय हो, बिल्किस बानो मसले में सभी 12 आरोपियों को कठोरतम सज़ा बरकरार रखी जाए साथ ही प्रदेश मुख्यमंत्री धामी तत्काल इस्तीफा दे,।इस दौरान केंद्र और राज्य सरकार का पुतला गांधी पार्क अल्मोड़ा मे फू का गया और नारे लगाए गए।प्रदर्शन मे अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राज्य अध्यक्ष सुनीता पांडे, जिला उपाध्यक्ष आनंदी बर्मा, जया पांडे, रेखा, आशा संयोजक विजय लक्ष्मी,,नीमा जोशी, भागवती ,ममता भट्ट,देवकी ,गीता,किरन शाह,आईशा,दयां, अंजू भोजन माता प्रेमा जडौत, एवं डी वाई एफ आई के प्रांतीय अध्यक्ष यूसुफ तिवारी मौजुद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad