अल्मोड़ा।यहां इंटरसेप्टर टीम ने शराब के नशे में आल्टो कार दौड़ा रहे एक चालक को गिरफ्तार कर लिया और उसकी कार सीज करते हुए उसका ड्राइविंग लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही भी की गई है।

आज इंटरसैप्टर प्रभारी सुमित पाण्डे के नेतृत्व में इंटरसेप्टर टीम नगर के लिंक रोड पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान आल्टो कार संख्या UK 01 TA 5151 को रोककर चेक किया, तो पाया कि उसका चालक महेन्द्र सिंह बिष्ट निवासी कोसी अल्मोड़ा शराब के नशे में पाया गया।

मोटरवाहन अधिनियम के तहत चालक को गिरफ्तार कर लिया। इंटरसेप्टर प्रभारी ने बताया कि वाहन चालक के नशे में होने की सूचना मिली थी और चालक किसी मरीज को हास्पिटल लेकर आया था और जिसे वह वापस ले जाने ही वाला था कि पकड़ा गयया और मरीज को किसी अन्य वाहन से भेजा गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad