(*हिंदू सेवा समिति ने लावारिस हंसराज का पूरे हिंदू रीति-रिवाज से कराया अंतिम संस्कार।
** मुस्लिम समुदाय ने भी अंतिम संस्कार में किया सहयोग)

अल्मोड़ा में मानवता की मिशाल का एक उदाहरण हिन्दू सेवा समिति व मुस्लिम समुदाय ने लावारिस हंसराज का अंतिम संस्कार कर पेश किया है। थाना बाजार निवासी हंसराज पेंटर का काम करते थे, काफी समय से वे बीमार चल रहा था।मकान से बदबू आने पर मौहल्ले वालों ने पुलिस को सूचना दी।


, सूचना मिलने पर मकान को खोला गया जहां हसंराज का शव दिखायी दिया गया।भवनस्वामी जमाल सिद्दीकी द्वारा आवश्यक कार्रवाई के बाद हिंदू सेवा समिति से संपर्क किया गया, पोस्टमार्टम करके पार्थिव शरीर को मकान मालिक एवं हिंदू सेवा समिति को सौंपा गया।मानवता की मिशाल देते हुए जमाल सिद्दीकी, नूर खान , यासर खान, जैद सिद्दीकी, सद्दाम हुसैन और हिंदू सेवा समिति के सभी सदस्य सुशील साह, कमल साह, भैरव गोस्वामी, बलवंत राणा, पवन साह, कमल तिवाड़ी,मनोज वर्मा कांची, नीरज बोरा , पार्षद गुंजन सिंह चम्याल ने हंसराज के पार्थिव शरीर का विश्वनाथ घाट पर पूरे हिंदू रीति-रिवाज एवं विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

हिन्दू सेवा समिति इस नेक कार्य के लिए भूरि भूरि प्रशंसा की जा रही है। समिति के इस कार्य ने समाज को संदेश दिया कि इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं है और प्रत्येक व्यक्ति सम्मानजनक अंतिम विदाई का हकदार है।हिंदू सेवा समिति का यह सेवा कार्य मानवता, सेवा और सामाजिक संवेदनशीलता की भावना को दर्शाता है।सुशील साह ने बताया किहिंदू सेवा समिति का संकल्प है,कोई भी व्यक्ति अंतिम विदाई से वंचित न रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad