अल्मोड़ा मुख्यालय जेल रोड वशहर की जर्जर सड़कों और जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के विरोध में समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने अनोखे तरीके से बड़े-बड़े गड्ढों में पौधारोपण कर सरकार और प्रशासन का ध्यान इस गंभीर समस्या की ओर आकर्षित किया।प्रदर्शनकारियों का कहना था कि सड़क की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि आम जनता का चलना दूभर हो गया है।
आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं, स्कूली बच्चे, बुजुर्ग और वाहन चालक सभी खतरे में हैं, लेकिन इसके बावजूद भी प्रशासन पूरी तरह लापरवाह बना हुआ है।कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने साफ चेतावनी दी कि यदि जल्द से जल्द सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू नहीं किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा। साथ ही यह भी कहा गया कि मजबूरन पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के कार्यालय में ताला लगाने जैसी कार्रवाई भी की जाएगी।कांग्रेस जनों ने शासन-प्रशासन से तत्काल संज्ञान लेते हुए सड़क निर्माण एवं गड्ढों की मरम्मत का कार्य शुरू करने की मांग की, ताकि जनता को राहत मिल सके।विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस के जिलास्तरीय पदाधिकारी, नगर स्तरीय पदाधिकारी, नगर निगम पार्षद सहित अनेक लोग मौजूद रहे।

















