हल्द्वानी। मुख्यमंत्री के हल्द्वानी दौरे के दौरान कई समस्याओं के संबंध में मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जा रहे कांग्रेस नेता दीपक बलूटिया को पुलिस ने गिरफ्तार पर लिया।दीपक बलूटिया अपने साथियों के साथ हल्द्वानी की दमुवाढूँगा,आपदा ,जल भराव समेत कई समस्याओं के निराकरण के लिए मुख्यमंत्री से मिलने के लिए जा रहे थे।

इसी बीच पुलिस में उन्हें नैनीताल रोड पर गिरफ्तार कर लिया तथा उनके और उनके साथियों को पुलिस की गाड़ी में बिठाकर किसी चौकी में ले गए हैं।

वहीं दीपक ने कहा कि प्रदेश और हल्द्वानी में समस्याएं हैं जिनका अधिकारी समाधान नहीं कर रहे हैं जिसकी वजह से वह उनसे विशेष मांग करने के लिए मुख्यमंत्री जा रहे हैं । लेकिन पुलिस में उनका रास्ता रोककर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है हल्द्वानी में फिटनेस सेंटर जल भराव दमुवाढूँगा की समस्या समेत कई समस्याएं हैं, उनपर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad