(* सेबी के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में बी के गुप्ता व संदीप भास्कर ने निवेश पर व्याख्यान दिया।
*अनामिका सिंह सचिव विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया।)


, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा द्वारा श्रीकांत पाण्डेय जी जिला जज / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीमती अनामिका सिंह जी के सहयोग से जिला न्यायालय परिसर के सभागार में विश्व निवेश जागरूकता सप्ताह के मौके पर (05 से 11 अक्टूबर, 2026)
के अंतर्गत निवेशक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।


उक्त कार्यक्रम Knowledge Growth Foundation (सेबी अधिकृत संस्था) के सहयोग से आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में बी .के.गुप्ता ( GM) व श्री संदीप भाष्कर जी ( BSE) National Stock Exchange of India (NSE) नेप्रतिभाग कर व्याख्यान दिया कार्यक्रम का शुभारंभ द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। बी.के.गुप्ता ने उपस्थित समस्त अधिकार मित्रों व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारीगण को निवेशक जागरूकता, वित्तीय योजना, पोंजी स्कीम एवं वित्तीय धोखाधड़ी से बचाव तथा सेवानिवृत्ति योजना के संबंध में विस्तृत एवं उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।


कार्यक्रम के अंत में सचिव महोदया श्रीमती अनामिका सिंह द्वारा नालेज ग्रोथ फाउंडेशन की टीम का बहुमूल्य समय प्रदान करने एवं ज्ञानवर्धक जानकारी साझा करने हेतु हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad