( जल्दी फिर आने का वायदा किया)

खराब मौसम चलते अल्मोड़ा में राहुल गांधी की चुनावी आंधी नहीं चल पायी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के आगमन को लेकर कांग्रेस में एक नया जोश था, समूचे प्रदेश के कांग्रेस नेता, विधायक ,नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड हरीश रावत सहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी की अल्मोड़ा रैली को सफल बनाने में जी तोड़ मेहनत की। एन वक्त राहुल गांधी का हैलीकॉप्टर पंतनगर से खराब मौसम चलते वापस लौट गया।

आयोजकों भारी निराशा का सामना करना पड़ा। अच्छी खासी भीड़ भी मायूस होकर लौट पड़ी। उत्तराखंड प्रभारी सांसद कुमारी शैलजा ने राहुल गांधी का संदेश मोबाइल से सुनाया। राहुल गांधी ने कहा मौसम ने इजाजत नहीं दी जल्दी ही फिर मिलने आऊंगा।राहुल गांधी ने बेहद संक्षेप में अपनी बात रखी।
उन्होंने अंतरराष्ट्रीय पटल पर ईरान-अमेरिका युद्ध के चलते बढ़ती तेल की कीमतों और देश में चरम पर पहुंची महंगाई को लेकर केंद्र की भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उत्तराखंड की राजनीतिक स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में भ्रष्टाचार मुक्त शासन के लिए कांग्रेस का सत्ता में आना बेहद जरूरी है।
इसके साथ ही उन्होंने देश और राज्य में लगातार हो रहे पेपर लीक के मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि इससे आज के युवाओं का मनोबल बुरी तरह टूट रहा है। कहा कि अल्मोड़ा की जनता का मैं दिल से शुक्रिया अदा करता हूँ। खराब मौसम के कारण आज भले ही मैं आपके बीच नहीं पहुंच पाया, लेकिन मैं वादा करता हूँ कि बहुत जल्द अल्मोड़ा जरूर आऊंगा।
















