इन दिनों देश के साथ प्रदेश में भी टमाटर लोगों की किचन का बजट बिगाड़ रहा है टमाटर के दाम आसमान छूं रहे है। ऐसे में शुक्रवार को कृषि उत्पादन मंडी समिति के सचिव विजय थपलियाल ने थोक विक्रेताओं और क्षेत्रीय कार्मिकों के साथ बैठक की।

उन्होंने टमाटर की आवक और मूल्यों की समीक्षा करते हुए आठ जुलाई को लगने वाले चार काउंटर पर टमाटर के दाम 50 से 70 रुपये प्रति किलो तय किए। मंडी निरीक्षक अजय डबराल ने बताया कि लोग काउंटर पर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक टमाटर खरीद सकते हैं।

टमाटर के दाम उसकी गुणवत्ता पर तय किए गए हैं।आज से मंडी में चार दुकानों पर सस्ते टमाटर के काउंटर लगाए जाएंगे। यह काउंटर के वल चार घंटे के लिए लगेंगे। इन काउंटरों पर 50 से 70 रुपये प्रति किलो के हिसाब से एक व्यक्ति को दो किलो टमाटर दिया जाएगा। निरंजनपुर सब्जी मंडी से सस्ते टमाटर मिलेगा।

ऋषिकेश और रुड़की में भी मंडी में काउंटर लगाकर सस्ता टमाटर उपलब्ध कराया जाएगा। उत्तराखंड कृषि विपणन बोर्ड के प्रबंध निदेशक आशीष भटगईं ने बताया ने बताया िक टमाटर के दाम बढने से प्रदेशभर की सभी मंडी समितियों को अपने स्तर पर अलग से काउंटर लगाकर सस्ते दर पर टमाटर बेचने को कहा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad