एमबीपीजी छात्रसंघ चुनाव: आठवें राउंड में भी आर्यन बेलवाल की बढ़त बरकरार हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद की मतगणना के आठवें राउंड में भी निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल ने अपनी बढ़त बरकरार रखी है। आठवें राउंड की गिनती में आर्यन बेलवाल को 830 वोट मिले हैं। वहीं एनएसयूआई प्रत्याशी मेहुल शाह को 635 वोट और एबीवीपी प्रत्याशी धीरज बिष्ट को 476 वोट प्राप्त हुए हैं। आठवें राउंड के बाद आर्यन बेलवाल अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल शाह से 195 वोट आगे चल रहे हैं। मतगणना के आगामी राउंड के परिणामों पर प्रत्याशियों और समर्थकों की नजरें टिकी हुई हैं। अध्यक्ष पद पर अंतिम परिणाम सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद स्पष्ट होगा।