( नैनीताल जनपद पुलिस ने चौकसी के इंतजाम पुख्ता किये)


केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जीके प्रस्तावित जनपद नैनीताल भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगतमेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के मीटिंग हाॅल में उच्चस्तरीय पुलिस एवं प्रशासनिक ब्रीफिंग आयोजित की गई।उक्त ब्रीफिंग रिद्धिम अग्रवाल पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र नैनीताल* की अध्यक्षता में नीलेश आनंद भरणे, पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ), करन सिंह नगन्याल, पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, ललित मोहन लाल, जिलाधिकारी नैनीताल,डाॅ0 मंजूनाथ टीसी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल की उपस्थिति में ब्रीफिंग में वीवीआईपी कार्यक्रम को सकुशल, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु विस्तृत चर्चा एवं आवश्यक निम्न निर्देश दिए गए—

मुख्य निर्देश—
🔹 वीवीआईपी सुरक्षा हेतु त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा स्थापित किया जाए।
🔹 कार्यक्रम स्थल, रूट एवं आस-पास के क्षेत्रों में सघन एंटी-सबोटाज चेकिंग सुनिश्चित की जाए।

🔹 BDS एवं डॉग स्क्वायड द्वारा प्रत्येक स्थल का निरीक्षण किया जाए।

🔹 केवल अधिकृत पास धारकों को ही प्रवेश की अनुमति दी जाए।

🔹 वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान रूट पूर्णतः क्लियर रखा जाए।

🔹 छतों एवं ऊंची इमारतों पर विशेष पुलिस टीम तैनाती की गई हैं।

🔹 सीसीटीवी के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाए।

🔹 यातायात डायवर्जन प्लान का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

🔹 पार्किंग स्थलों की सुव्यवस्थित व्यवस्था एवं सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

🔹 सभी अधिकारी/कर्मचारी समय से पूर्व ड्यूटी स्थल पर पहुंचेंगे।

🔹 वायरलेस एवं अन्य संचार माध्यमों से निरंतर संपर्क बनाए रखा जाएगा।

🔹 कंट्रोल रूम द्वारा 24×7 मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

🔹 ATS, QRT एवं रिजर्व फोर्स को अलर्ट मोड में रहेंगे।

🔹 फायर सर्विस, एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम स्टैंडबाय पर रहें।
🔹 LIU द्वारा सतत सूचना संकलन किया जाए।
🔹 सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाए।

🔹 ड्यूटी के दौरान अनुशासन एवं शिष्टाचार का पालन अनिवार्य किया जाए।
🔹 किसी भी आपात स्थिति से निपटने हेतु वैकल्पिक योजना तैयार रखी जायेगी।
🔹 कार्यक्रम समाप्ति के बाद सुरक्षित एवं व्यवस्थित डिस्पर्सल सुनिश्चित किया जाए।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा दिए आवश्यक निर्देश दिए गए हैं‌

यातायात एवं प्रतिबंध संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय—

🔹 दिनांक 21 एवं 22 मार्च 2026 (शनिवार-रविवार) को ईद एवं लम्बे वीकेंड के दृष्टिगत भारी भीड़/पर्यटक आगमन की संभावना।
🔹 संपूर्ण जनपद नैनीताल में भारी वाहनों/मालवाहक वाहनों का संचालन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
🔹 प्रतिबंध का समय: प्रातः 07:00 बजे से रात्रि 12:00 बजे तक।

केवल निम्न आवश्यक सेवाओं को छूट—
✔️ दूध
✔️ सब्जी
✔️ पेट्रोल/डीजल
✔️ एलपीजी गैस
✔️ मेडिकल सप्लाई एवं ऑक्सीजन
🔹 आदेश का उल्लंघन करने वाले वाहनों के विरुद्ध सीज की कठोर कार्रवाई की जाएगी।
🔹 ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के विरुद्ध तत्काल आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

🔹 यातायात डायवर्जन प्लान प्रभावी रूप से लागू रहेगा।

उक्त ब्रीफिंग में श्री जितेन्द्र मेहरा, पुलिस अधीक्षक बागेश्वर,
श्री जगदीश चंद्र, पुलिस अधीक्षक (अपराध/यातायात) नैनीताल,श्री प्रकाश चंद्र आर्य, उप प्रधानाचार्य पीटीसी नरेंद्र नगर,श्री मनोज कुमार कत्याल, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी,
श्री रेवाधर मठपाल, पुलिस अधीक्षक दूरसंचार नैनीताल,
श्री जोध राम जोशी, उप सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी हरिद्वार,श्री मिथिलेश सिंह, सेनानायक 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर उधम सिंह नगर,श्री वीर सिंह, सेनानायक 40वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुर उधम सिंह नगर,श्री शांतनु पराशर, उप सेनानायक एसडीआरएफ,
श्री तपेश कुमार चंद, सहायक सेनानी 31वीं वाहिनी पीएसी रुद्रपुरतथा अन्य जनपदों से वीवीआईपी ड्यूटी हेतु नियुक्त समस्त पुलिस उपाधीक्षक एवं पुलिस बल उपस्थित रहे।
सभी उच्चाधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी आपसी समन्वय, सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराएं।

ADVERTISEMENTS Ad