
*प्रसिद्ध नीब करौली महाराज के कैंची धाम मंदिर स्थापना दिवस पर बारिश का भी जन सैलाब पर कोई असर नहीं पड़ा। सुबह 5 बजे से सायं आरती तक एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं नेबाबा नीम करौली महाराज के दर्शन, किये।
कर्तव्य और आस्था का संगम: भारी बारिश में भीगते हुए भी पुलिस प्रशासन और सेवादारों ने बाबा के दर्शन कराते। विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम स्थापना दिवस मेला 2026 के पावन अवसर पर देश-विदेश से श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जन सैलाब बाबा नीम करोली महाराज के दर्शन के लिए उमड पड़ा ।
बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देर शाम तक लगी रहीं और आस्था का सैलाब निरंतर उमड़ता रहा। एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के नेतृत्व में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा सुरक्षा, यातायात एवं दर्शन व्यवस्था के व्यापक प्रबंध किए गए।
शटल सेवा, सुव्यवस्थित यातायात प्रबंधन और चरणबद्ध दर्शन व्यवस्था के चलते भारी भीड़ के बावजूद श्रद्धालुओं को सुगमता से दर्शन कराए गए। भारी बारिश के बीच भी पुलिस, प्रशासन और सेवादार श्रद्धालुओं की सेवा में डटे रहे तथा श्रद्धालुओं ने व्यवस्थाओं की खुलकर सराहना की।

















