( अनेक समाजिक संगठनों, चिकित्सा प्रबंधन समिति, रैड क्रॉस सोसायटी सहित संस्थाओं में महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी वहन की ।)


प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं वरिष्ठ व्यापारी किशन गुरुरानी का आकस्मिक निधन हो गया है।वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे, दिल्ली में उपचार के दौरान उनका निधन हो गया।उनका निधन व्यापार जगत एवं संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है।

उन्होंने सदैव व्यापारियों के हितों के लिए समर्पित भाव से कार्य किया और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके आकस्मित निधन पर अल्मोड़ा व्यापार मंडल परिवार ने शोक व्यक्त किया है।

शोक व्यक्त करने वालों में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड इकाई, जनपद इकाई के पदाधिकारी रहे। किशन गुरूरानी का निधन एक अपूरणीय क्षति है, उनके द्वारा जनकल्याणकारी कार्य अविस्मरणीय है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad