प्रभारी निरीक्षक महिला कोतवाली अल्मोड़ा श्रीमती जानकी भण्डारी के नेतृत्व में अपर उपनिरीक्षक बीना दोसाद, महिला कानि0 तुलसी गोस्वामी एवं महिला कानि0 द्रौपदी सुयाल द्वारा गवर्नमेंट नर्सिंग कॉलेज, विकास भवन, पाण्डेखोला अल्मोड़ा में जागरूकता अभियान चलाया गया।
     अभियान के दौरान उपस्थित छात्राओं एवं कॉलेज स्टॉफ को घरेलू हिंसा, यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ एवं साइबर अपराध से बचाव तथा अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की स्थिति में चुप न रहने तथा तत्काल पुलिस की सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।
    इस दौरान महिलाओं को गौरा शक्ति ऐप डाउनलोड कराया गया तथा महिला सुरक्षा एवं आपातकालीन सहायता के लिए 112, 1090 एवं 181 हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। 

साथ ही छात्राओं को आत्मरक्षा, व्यक्तिगत सुरक्षा एवं सतर्कता के संबंध में भी जागरूक करते हुए सोशल मीडिया एवं इंटरनेट का सावधानीपूर्वक प्रयोग करने की अपील की गई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad