उत्तराखंड राज्य मौसम विज्ञान केंद्र ने तीन घंटे का तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान जारी करते हुए अल्मोडा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, देहरादून, नैनीताल, पौडी, पिथौरागढ़, रूद्रप्रयाग, टिहरी, उत्तरकाशी के सभी जिलो के कुछ इलाकों में यथा डोईवाला, मसूरी, विकासनगर, चकराता, गंगोत्री, यमनोत्री, केदारनाथ, बद्रीनाथ, हल्द्वानी, कोटद्वार, रानीखेत, मुनस्यारी तथा आस पास के क्षेत्रो में सोमवार 12:00 बजे से मंगलवार दोपहर 12:00 बजे तक बिजली कड़कने के साथ आंधी, तेज से बहुत तेज बारिश और तूफानी हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा की गति) चलने की संभावना मौसम विभाग जताई है। मौसम विभाग ने पर्वतीय क्षेत्रों में यात्रा कर रहे हैं लोगों को सतर्कता बरतने की भी अपील की है ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad