( भनक लगते ही जनता पहुंची , आक्रोश व्यक्त किया, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल हुये सक्रिय)


अल्मोड़ा जनपद के विश्व प्रसिद्ध जागेश्वर धाम में स्थित राजकीय संग्रहालय में रखी गयी मूर्तियों को दिल्ली ले जाने की कवायद शुरू हो गई, भनक लगते ही क्षेत्रवासियों में रोष व्याप्त हो गया तथा संग्रहालय पहुंच गए। वहां पर आक्रोश व्यक्त किया। क्षेत्र वासियों ने ज्ञापन सौंपा तथा मूर्तियां ले जाने पर जन आंदोलन की चेतावनी दी।
समाचार लिखे जाने तक गर्मा गर्मी का माहौल है। वहीं पूर्व विधायक व विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस नेता गोविंद सिंह कुंजवाल ने भी इस आक्रोश व्यक्त किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad