( राज्य मंत्री गंगा बिष्ट विशिष्ठ अतिथि रहीं प्रकाशक अल्मोड़ा बुक डिपो , मनीष अग्रवाल की सराहना हुयी)
अल्मोड़ा मुख्यालय के समीप चितई गोलू मंदिर परिसर में वरिष्ठ साहित्यकार ,रंगकर्मी वरिष्ठ पत्रकार नवीन बिष्ट के कुमाऊंनी काव्य खंड “गोलू चरित का ” लोकार्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता शिक्षाविदएवंपूर्वपालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने की,राज्य मंत्री गंगा बिष्ट विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहीं।कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वरिष्ठ साहित्यकार प्रो देव सिंह पोखरिया ने पुस्तक पर प्रकाश डालते हुए कहा गोलू चरित में लोकगीतों की धुनों का प्रभावी और सुंदर प्रयोग किया गया है।इसकी गीतात्मकता इस काव्य की सबसे बड़ी विशेषता है।
उन्होंने कहा कि यह रचना भाषा, भाव और संवेदना की दृष्टि से कुमाऊंनी की खसपरजिया बोली का उत्कृष्ट काव्य है तथा भविष्य में कुमाऊंनी साहित्य का महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित होगी। इस मौके पर राज्य मंत्री गंगा बिष्ट ने कहा कि लोक आराध्य देव गोलज्यू की आस्था देवभूमि तक सीमित नहीं है,बल्कि देश-विदेश में भी उनके प्रति श्रद्धा है। नवीन बिष्ट ने गोलज्यू के जीवन और चरित्र को काव्य रूप में प्रस्तुत कर महत्वपूर्ण साहित्यिक कार्य किया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि गोलू चरित में लोक आराध्य देव गोलज्यू के चरित्र का प्रभावशाली और सजीव चित्रण किया गया है।यह कृति पाठकों को गोलज्यू के व्यक्तित्व और लोक परंपरा से जोड़ने का कार्य करेगी।कार्यक्रम का संचालन भास्कर साह ने किया।इस अवसर पर प्रकाशक मनीष अग्रवाल, अल्मोड़ा बुक डिपो के प्रयास और सहयोग की प्रशंसा की गई।इस मौके पर चितई मंदिर के प्रधान पुजारी संतोष पंत,आयोजक राजेंद्र सिंह रावत,पी.सी. तिवारी, जगदीश जोशी,प्रो. सुशील कुमार जोशी,विपिन चंद्र जोशी ‘कोमल’,राजेंद्र सिंह नयाल,कृष्ण मोहन सिंह बिष्ट, डॉ. दलीप बोरा,विनोद जोशी, त्रिलोक नेगी,नीरज भट्ट, गणेश दत्त भट्ट,प्रमोद बिष्ट सहित अनेक साहित्यकार, गणमान्य नागरिक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

















