( उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के निर्देशन माननीय अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण/ जिला जज अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय जी के मार्गदर्शन में सुश्री शचि शर्मा सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा द्वारा किया गया आयोजन)


“शहीद दिवस” के अवसर पर हिमाद्री हंस हैंडलूम सेंटर अल्मोड़ा में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव सिनियर सिविल जज शचि शर्मा के निर्देश व गरिमामय उपस्थिति में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।जागरूकता शिविर का आरम्भ नालसा थीम गीत (“एक मुठ्ठी आसमान “) के साथ किया गया। उपस्थित श्रमिकों को नॉन-वॉयलेंस (अहिंसा) और रूल ऑफ़ लॉ (कानून का शासन),लोकतंत्र में शांति, समानता, न्याय और मानवाधिकार,अहिंसा और कानून का मेल, विवादों का शांतिपूर्ण समाधान,अहिंसक प्रतिरोध,सामाजिक न्याय, निःशुल्क विधिक सहायता, महिलाओं के अधिकार, आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत जो दिनांक १४ मार्च, को आयोजित की रही है के सम्बन्ध में मध्यस्थता राष्ट्र के लिय २.० अभियान आदि के विषय में बताया गया।निःशुल्क विधिक सहायता से संबंधित पंफ्लेट व नालसा नारी की उड़ान ई-पुस्तिका वितरित किये गए।शिविर का समापन नालसा थीम गीत चलाकर किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad