
अल्मोड़ा- पर्यावरण संरक्षण एवं प्रकृति संवर्धन के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ कीसुदर्शन शाखा जाखन देवी द्वारा कर्नाटक खोला स्थित प्राचीन चिन्त्रेश्वर महादेव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।स्वयंसेवकों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया तथा आमजन से भी अधिक से अधिक पौधारोपण करने और पर्यावरण को सुरक्षित रखने का आह्वान किया।
वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए और उसकी देखभाल भी करनी चाहिए। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उन्हें सुरक्षित रखकर वृक्ष बनने तक उनका संरक्षण करना भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे अभियान समाज में पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
वृक्षारोपण कार्यक्रम में शाखा के मोहन चंद्र पांडे,गौरव कर्नाटक,पूर्व फौजी नरेंद्र सिंह बिष्ट,पार्षद अमित साह मोनू, पार्षद अभिषेक जोशी,नीरज मिश्रा,सुमित बिष्ट,कृष्णा जलाल,मानस बगडवाल, कार्तिक बगडवाल,दीपांशु मेहरा,प्रियांशु मेहरा,आयुष्मान गुरुरानी आदि रहे।

















