( बरसात में सिल्ट के आनेसे पेयजल आपूर्ति बाधित न हो उपभोक्ताओं को नियमित पेयजल आपूर्ति की जाय। विभाग पूरी कोशिश कर रहा है। जनता से सहयोग की अपील नीरज तिवारी अधिशासी अभियंता जल संस्थान)
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत उत्तराखंड क्रांति दल के द्वारा अल्मोड़ा नगर में पिछले एक सफ्ताह से पेयजल आपूर्ति को लेकर मचे हाहाकार को लेकर अधिशासी अभियंता जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया गया।
यू के डी नेताओ ने कहा 2024-25 में लगभग 13 करोड़ जिला प्लान से जल संस्थान को धन आवंटित हुआ,2025-26 में लगभग 12 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई है,इसके अतिरिक रखरखाव के लिए 3.11 करोड़ की धनराशि आवंटित की गई हैं,इसके बाबजूद मानसून आने से पूर्व ही हल्की बरसात में पेयजल को लेकर नगर में हाहाकार मचा हुआ है,करोड़ो का फ़िल्टर पम्प लगने के बाद भी मटमैला पानी आ रहा है, उक्रांद नेताओं ने आरोप लगाया है कि आवंटित धनराशि विभाग द्वारा खपा दी गई है लेकिन पेयजल समस्या बरकरार है। उक्रांद नेताओं ने स्थानीय विधायक की भूमिका पर भी संदेह जताया है कि जिला प्लान से लेकर राज्य प्लान की बैठक में विधायक उपस्थित रहते हैं,करोड़ रुपये के बजट आवंटन की सारी जानकारी लिखित रूप से विधायक को प्रेषित की जाती हैं, लेकिन ठोस पहल नहीं हुई एक सप्ताह से नगर में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई है ,स्थानीय विधायक मौन हैं।
उत्तराखंड क्रांति दल नेताओं ने अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी है कि यदि कोसी नदी में सिल्ट का बहाना बनाकर नगर में पेयजल आपूर्ति बाधित हुई तो अधिशासी अभियंता के घर की पेयजल लाइन काटने को मजबूर हो जाएंगे पुरजोर माग की है कि हर घर में पानी के मीटर लगे और मीटर की रीडिंग के अनुसार बिलआए,वर्तमान में नगर निगम के द्वारा मकान की माप के अनुसार बिल आता है जो आम जनता की जेब में डाका है,जिसे उक्रांद किसी कीमत में बर्दाश नहीं करेगी। जनता से आवाहन है कि मीटर लगने तक जितने दिन पानी आता है केवल उनते ही दिन का बिल भरे।
वहीं अधिशासी अभियंता जल संस्थान का कहना है कि बरसात के शुरुआती दिनों में सिल्ट आने से पेयजल आपूर्ति में कमी होती है जो धीरे-धीरे ठीक हो जाती है। उन्होंने धरना प्रदर्शनकारियों को लिखित आश्वासन दिया कि जिस मात्रा में पेयजल उपलब्ध होगा उपभोक्ताओं को रोस्टर के आधार पर पेयजल आपूर्ति विभाग करेगा। उन्होंने धरना प्रदर्शनकारियों व जनता से सहयोग की अपील की है।
अधिशासी अभियंता का घेराव करने में जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी,केंद्रीय संयुक्त सचिव त्रिलोक लटवाल, विनय किरौला,कार्यकारी अध्यक्ष पान सिंह लाटवाल,छात्र इकाई USF अध्यक्ष,अभिषेकबनौला,
कार्यालय प्रबंधक जगदीश जोशी,जिला मंत्री केदार बिष्ट जिला महामंत्री देवेशजोशी, सुजीत टम्टा,अक्षय टम्टा,मोहित साह आदि दर्जनों समाजिक कार्यकर्ता पी सी जोशी सहित अनेक नागरिक उपस्थित थे।
















