उत्तराखंड में सोमवार को एक बार फिर मौसम करवट बदलेगा मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी करते हुए आंधी तूफान के साथ राज्य के अनेक जनपदों में बरसात होने की संभावना जताई है जिसके बाद संभावना जताई जा रही है कि तीन दिन तक होने वाली बरसात राज्य में जाडें को दस्तक देगी ।
मौसम विभाग ने सोमवार 5 अक्टूबर को राज्य के अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, बागेश्वर एवं पिथौरागढ़ जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने ।
झोंकेदार हवाएं (30-40 kmph) चलने की संभावना है । तथा 6 अक्टूबर को अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोंकेदार हवाएं (30-40 kmph) चलने की संभावना है ।
मौसम विभाग के अनुसार 7 अक्टूबर को भी मौसम में बरसात की संभावना देखी जा रही है लगातार तीन दिन की बरसात से जहां ठंड बढ़ने की संभावना है वही बुधवार साथ अक्टूबर को अल्मोड़ा, नैनीताल, चम्पावत, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार एवं उधम सिंह नगर जनपदों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने । झोंकेदार हवाएं (30-40 kmph) चलने की संभावना है।



















