( विज्ञान समाजिक एवं साहित्यिक संस्था की अध्यक्ष और अनेक रंगमंच में कला प्रस्तुति कर चुकी है ममता)
विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा की अध्यक्षा एवं अल्मोड़ा नगर की उभरती हुई प्रतिभाशाली कलाकार श्रीमती ममता वाणी भट्ट की नई फिल्म “बाला गोरिया” जल्द ही आपके नजदीकी सिनेमा घरों में देखने को मिलेगी।इस फिल्म में ममता वाणी भट्ट जी, बाला गोरिया की माता की भूमिका में नजर आएंगी। यह हम सभी के लिए गर्व की बात है कि उत्तराखंड की प्रतिभाएं अपनी कला के माध्यम से देवभूमि की संस्कृति और इतिहास को बड़े पर्दे तक पहुंचा रही हैं।उत्तराखंड की पहली VFX फिल्म “बाला गोरिया” जल्दी ही रिलीज होने वाली है। ममता वाणी भट्ट जी को नई फिल्म के लिए हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाए