( जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष भटगांई ने जिला उद्योग मित्र की बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए)

अल्मोड़ा/ पिथोरागढ़,जिला उद्योग मित्र की बैठक जिलाधिकारी पिथौरागढ़ आशीष भटगांई की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई। बैठक में सिंगल विंडो सिस्टम के माध्यम से प्राप्त होने वाले आवेदनों और उद्यमियों के विभिन्न प्रकरणों को लेकर चर्चा हुई। बैठक में बताया गया कि सिंगल विंडो सिस्टम के तहत प्राप्त सभी आवेदनों का निस्तारण किया जा चुका है। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कोई भी आवेदन अनावश्यक लंबित न रखा जाए, तथा किसी भी आवेदक को अनावश्यक कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़े।बैठक में मिनी औद्योगिक आस्थान बिण में लगने वाली औद्योगिक इकाइयों पर भी चर्चा हुई। बैठक में उद्यमियों द्वारा अपनी अपनी समस्याएं उठाई गई। जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिए कि किसी भी उद्यमी को अनावश्यक रूप से किसी सुविधा से वंचित न रखा जाए बल्कि विभागीय अधिकारी आपसी समन्वय से समस्याओं का समाधान करें। मुख्यतः उद्यमियों द्वारा फायर एनओसी एवं जलापूर्ति के संबंध में अपनी समस्याएं रखी, जिसके लिए जिलाधिकारी ने संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की भी बैठक हुई। इस बैठक में उत्तराखंड निर्यात प्रोत्साहन नीति के विभिन्न प्राविधानों पर चर्चा हुई। जिलाधिकारी ने कहा कि नीति के अनुरूप जनपद में कार्य किया जाए तथा निर्यात के दायरे में आने वाले उत्पादों की पैदावार, प्रोसेसिंग और मार्केटिंग आदि पर फोकस किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद में मेडिशनल और सगंध फसलों का उत्पादन बढ़ाने पर कार्य किया जाए। उन्होंने कहा कि इस और कार्य करना जनपद के किसानों और यहां की आर्थिकी के लिए बहुत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। उन्होंने संबंधितों को निर्देशित किया कि जनपद की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुकूल पैदा होने वाली क्रॉप के संबंध में दीर्घकालिक कार्ययोजना बनाएं।

बैठक में महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र कविता भगत सहित अन्य विभागीय अधिकारी और उद्यमी उपस्थित रहे

ADVERTISEMENTS Ad