( अनामिका सिंह सचिव जिला विधिक सेवाप्राधिकरण अल्मोड़ा के नेतृत्व में हुआ कानूनी ज्ञान और वृक्षारोपण कार्यक्रम)

अल्मोड़ा इंटर कॉलेज अल्मोडा़ में कानूनी जानकारी व वृहत वृक्षारोपण का संगम देखने को मिला। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अल्मोड़ा की सचिव सिनियर सिविल जज अनामिका सिंह के नेतृत्व में उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, अल्मोड़ा श्रीकांत पाण्डेय के मार्गदर्शन में “नालसा डॉन स्कीम ” विषय पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया।

उपस्थित छात्रों को नशे के दुषपरिणाम, उपचार व बचाव साइबर अपराध, मानव तस्करी,यौन शोषण,यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013,दहेज निषेध अधिनियम, सड़क सुरक्षा के नियम, निशुल्क विधिक सहायता, आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।तत्पश्चात स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया जिसमें औषधीय युक्त, फलदार व छायादार वृक्ष लगाए गए। उक्त शिविर में रिटेनर अधिवक्ता श्रीमती तुलसी जौहरी,विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री बृजमोहन, अध्यापकगण,विधि इंटर्नशिप शारीक हुसैन, अधिकार मित्र आदि उपस्थित रहें।
















