नैनीताल। कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने शुक्रवार को नैनीताल जिले के प्रभारी व कैबिनेट मंत्री खजान दास से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विभिन्न मांगों को लेकर मंत्री को एक ज्ञापन सौंपा।

​प्रो. तिवारी ने प्रमुखता से मांग उठाई कि संविदा प्राध्यापकों के नियमितीकरण के लिए कट-ऑफ डेट वर्ष 2026 निर्धारित की जाए। इसके साथ ही उन्होंने संविदा शिक्षकों का वेतन यूजीसी (UGC) के नियमानुसार तय करने की पुरजोर पैरवी की।

​मुलाकात के दौरान प्रो. तिवारी ने स्थानीय समस्या की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने पॉलिटेक्निक चुंगी रोड पर पिछले वर्ष हुए भूस्खलन प्रभावित स्थल का ट्रीटमेंट कराने और क्षतिग्रस्त सड़क को जल्द से जल्द दुरुस्त करने का मुद्दा उठाया। इस पर नितिन कार्की के विशेष अनुरोध का संज्ञान लेते हुए प्रभारी मंत्री खजान दास ने संबंधित विभाग को तत्काल आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने के आदेश दिए।

ADVERTISEMENTS Ad