( 82वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस)


अल्मोड़ा। वरिष्ठ साहित्यकार व कवि विपिन चंद्र जोशी “कोमल”की माता नंदी देवी का 82वर्ष की आयु में निधन हो गया।82 वर्षीय नंदी जोशी पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी उन्होंने अपने बड़े पुत्र विपिनचंद्र जोशी के थपलिया स्थित आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली।
नंदी देवी शकुनाखर गिदार थी। विवाह, नामकरण और जनेऊ जैसे मांगलिक कार्यों पर वह कुमाऊं के पारंपरिक कुमाऊंनी संस्कार गीत का गायन करती थीं। वह अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।उनके तीन बेटों में मंझले बेटे पूरन जोशी डाकघर बकस्वाड़ में सेवारत हैं। छोेटे बेटे विनोद जोशी सिंचाई विभाग में कार्यरत हैं।
नंदी जोशी के निधन पर गर्वनमेंट पेंशनर्स एसोसिएशन, डे केयर सेंटर, छंजर सभा, साहित्य मंच, महिला समिति सहित अनेक संस्थाओं ने शोक व्यक्त किया है। दिवंगत आत्मा की शांति के परमात्मा से प्रार्थना कर शोकाकुल परिवार को शोक संवेदना व्यक्त कर दुःख सहने हेतु परमात्मा से शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। हिम शिखर परिवार भी अपनी शोक संवेदना प्रकट करता है। ओम् शांति

ADVERTISEMENTS Ad