(72 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस)


अल्मोड़ा के पत्रकार देवेंद्र बिष्ट की माता कलावती देवी का आज( शुक्रवार) को निधन हो गया। वह 72 वर्ष की थीं और पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थ इंद्रा कॉलोनी अलमोडा़ निवासी स्व. कलावती देवी अपने पीछे एक विवाहित पुत्री और दो पुत्रों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं।

वह अपने सरल और मिलनसार स्वभाव के लिए जानी जाती थीं।
पत्रकार देवेंद्र बिष्ट की माता के निधन पर अल्मोड़ा के पत्रकार, मिडिया साथियों सहित उत्तराखंड प्रेस क्लब, उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन, सहित अनेक संगठनों ने शोक व्यक्त किया है परमात्मा से प्रार्थना की है परमात्मा दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार को यह असीम दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें ‌।


हिम शिखर परिवार भी दिवंगत आत्मा को अपने श्रृद्धासुमन अर्पित करता है साथ परमात्मा से प्रार्थना करता है कि शोकाकुल परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। ओम् शांति

ADVERTISEMENTS Ad