
द्वारा” मानव तस्करी विषयक जागरूकता शिविर” का आयोजन वीर शिवा सीनियर सेकेंडरी स्कूल अल्मोड़ा में गया। अनामिका सिंह ने छात्र-छात्राओं को मानव तस्करी की पहचान (How to Identify),कानूनी और संवैधानिकप्रावधान,पुनर्वास,सतर्कता और जागरूकता,बाल यौन शोषण गुड टच’ और ‘बैड टच’ आदि के विषय में जानकारी दी गई।
इस मौके पर उपस्थित महिला थाना एनटीडी पुलिस निरीक्षक बीना दोसाद द्वारा मानव तस्करी,यौन शोषण,यौन उत्पीड़न अधिनियम, 2013,दहेज निषेध अधिनियम, वेश्यावृत्ति आदि के बारे में विस्तार पूर्वक बताया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के नेतृत्व में स्कूल परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया जिसमें औषधीय युक्त, फलदार व छायादार वृक्ष लगाए गए। वृक्षारोपण कार्यक्रम में विक्टर मोहन जोशी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एनटीडी के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया। शिविर में एकेडमी निर्देशक श्रीमती दीपिका विल्सन, उप प्रधानाचार्य श्री हरीश कांडपाल, विधि इंटर्नशिप शारीफ हुसैन,कु0 अमीशी सिंह व अधिकार मित्र उपस्थित रहें।
















