( दस अक्टूबर तक चलेगा अभियान।)

अल्मोड़ा/विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के उपरांत निर्वाचक नामावली में छूटे हुए पात्र मतदाताओं के पंजीकरण के लिए जनपद अल्मोड़ा के सभी मतदान केंद्रों पर दूसरे दिन भी विशेष शिविरों का आयोजन जारी रहा। 08 अक्टूबर से शुरू हुआ यह तीन दिवसीय विशेष अभियान 10 अक्टूबर 2026 तक संचालित किया जाएगा।


अभियान के तहत बीएलओ द्वारा वर्तमान निर्वाचक नामावली का पूर्व की निर्वाचक नामावली से मिलान करते हुए छूटे हुए पात्र मतदाताओं को चिह्नित करने की कार्यवाही की गई। इस दौरान मतदाताओं को पंजीकरण की प्रक्रिया एवं आवश्यक प्रपत्रों की जानकारी दी गई।

साथ ही प्रथम बार मतदाता बनने वाले युवाओं को निर्वाचक नामावली में अपना नाम दर्ज कराने के लिए जागरूक किया गया।विशेष शिविरों के उपरांत 12 से 20 अक्टूबर तक बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर चिह्नित मतदाताओं का सत्यापन किया जाएगा।

सत्यापन में पात्र पाए जाने वाले मतदाताओं से फॉर्म-6 भरवाकर निर्वाचक नामावली में नाम सम्मिलित कराने की कार्यवाही की जाएगी। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र मतदाता निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad