( नगर निगम अलमोडा़ के मेयर अजय वर्मा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम की सराहना कर उत्साहवर्धन किया।)

सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय परिसर,अल्मोड़ा के ‘लोकरंग’ उत्सव का रंगारंग कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि रूप में अल्मोड़ा नगर निगम के महापौर अजय वर्मा आमंत्रित रहे।प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट (परिसर निदेशक), अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो शेखर चन्द्र जोशी,कार्यक्रम संयोजक प्रो संजीव आर्य, प्रो अरशद हुसैन, प्रो रुबीना अमान,छात्रसंघ के सभी पदाधिकारी द्वारा अतिथियों का स्वागत किया।महापौर अजय वर्मा ने कहा कि आप युवा हैं। आने वाला समय आपका है और आपने सभी क्षेत्रों में अपनी भागीदारी निभानी है। आप संस्कृति उन्नयन के लिए कार्य करते रहें। उन्होंने सभी को शुभकामनाएं दी। उन्होंने नशे से दूर रहने की अपील की।तीन दिवसीय कार्यक्रम में कला, विज्ञान और शिक्षा संकाय के कलाकारों द्वारा कॉलेज लाइफ, देवसेना का स्वयंवर, मस्ती की पाठशाला आदि समसामयिक विषयों में हास्य प्रस्तुति दी। इसके साथ ही अन्य रंगारंग प्रस्तुतियां हुई। प्रहसन प्रतियोगिता में रंगकर्मी ललित पांडे और डॉ ललित चन्द्र जोशी ने निर्णायक रहे।स्वामी विवेकानन्द सभागार में परिसर निदेशक प्रो प्रवीण सिंह बिष्ट ने सांस्कृतिक महोत्सव के लिए बधाइयाँ दी। अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो शेखर चन्द्र जोशी ने कहा कि सभी के सहयोग से उत्कृष्ट प्रस्तुतियां देखने को मिली। उन्होंने कार्यक्रमों को सफल बनाने में सभी के सहयोग के लिए आभार जताया। महोत्सव में पुरुस्कृत छात्र/ छात्राओं का ब्यौरा निम्न रहा,झांकी में प्रथम शिक्षा, द्वितीय विधि, तृतीय वाणिज्य, लोक नृत्य में प्रथम शिक्षा संकाय, द्वितीय विज्ञान, तृतीय दृश्यकला, लोकगीत में सर्वश्रेष्ठ गायक हिमांशु कुमार प्रथम, द्वितीय हर्षित बिष्ट और तृतीय हर्षित खुल्बे, नाटक में प्रथम दृश्यकला, द्वितीय शिक्षा संकाय और तृतीय विधि संकाय, प्रहसन प्रतियोगिता में प्रथम विज्ञान संकाय,द्वितीय कला संकाय और तृतीय शिक्षा संकाय, सर्वक्षेष्ठ नर्तक लोक नृत्य में प्रियांशु डसीला, नृतिका आँचल राज सत्यप्रेमी, नाटक प्रतियोगिता में सर्वक्षेष्ठ अभिनेता हितेश और अभिनेत्री प्राची गोश्वामी रही। प्रहसन में बेस्ट हास्य अभिनेता अंकित कार्की और हास्य अभिनेत्री प्राची गोश्वामी तथा बेस्ट हास्य निर्देशन-शिक्षा संकाय का रहा। चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम गौरी रौतेला,द्वितीय रोहित भट्ट और तृतीय मनीष नेगी रहे।कार्यक्रम का संचालन डॉ नीलम और डॉ कौशल कुमार ने संयुक्त रूप से किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में अधिष्ठाता छात्र कल्याण और कुलानुशासक मंडल के सभी सदस्यों और कार्मिक, सांस्कृतिक संयोजक दर्शन कुमार, छात्रसंघ के अध्यक्ष लोकेश सुप्याल, उपाध्यक्ष भूपेश गैडा, महासचिव विशाल बिष्ट, संयुक्त सचिव दिनेश कुमार, कोषाध्यक्ष विनय कनवाल,छात्रा उपाध्यक्ष निकिता रौतेला, प्रभारी कुलानुशासक डॉ भुवन चंद्रा, प्रकाश भट्ट, गुलाब,भुवन विद्यार्थी आदि ने सहयोग दिया।
कार्यक्रम में सभी संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, कर्मचारी, विद्यार्थी और छात्र प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

















