( अनुदान जारी करने व नंदाष्टमी पर अवकाश घोषित करने की मांग उठाई।)

अल्मोड़ा-आगामी माँ नंदादेवी महोत्सव एवं ऐतिहासिक नंदादेवी मेले की तैयारियों को लेकर माँ नंदादेवी मंदिर समिति के पदाधिकारियों का शिष्टमंडल जिलाधिकारी से मिला तथा विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों का ज्ञापन सौंपा।समिति ने मेले के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए प्रशासन से आवश्यक सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया।

समिति ने जिलाधिकारी सेव्यवस्थाओं के सम्बन्ध में वार्ता की गई।बैठक में समिति ने यह भी मांग उठाई कि सांस्कृतिक विभाग एवं पर्यटन विभाग द्वारा वर्ष 2024 तथा वर्ष 2025 के लिए स्वीकृत अनुदान की लंबित धनराशि का शीघ्र भुगतान कराया जाए।समिति का कहना था कि समय पर धनराशि उपलब्ध होने से मेले की तैयारियों और सांस्कृतिक आयोजनों को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराया जा सकेगा।इसके अलावा समिति ने एक महत्वपूर्ण मांग रखते हुए कहा कि 19 सितंबर 2026 को महाअष्टमी के अवसर पर पूरे उत्तराखंड में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाने हेतु मुख्य मंत्री को ज्ञापन जिलाधिकारी अलमोडा़ के माध्यम से दिया गया।

ज्ञापन में बताया कि माँ नंदादेवी उत्तराखंड की लोकआस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र हैं, इसलिए महाअष्टमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने से प्रदेशभर के श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना एवं मेले में शामिल होने का अवसर मिलेगा। जिलाधिकारी अल्मोड़ा ने समिति को आश्वस्त किया कि मां नंदादेवी मेले के सफल संपादन में प्रशासन का पूर्ण सहयोग रहेगा।

जिलाधिकारी से मुलाकात करने वालों में मंदिर समिति अध्यक्ष मनोज वर्मा, सचिव मनोज सनवाल, मुख्य संयोजक तारा चन्द्र जोशी, हरीश कनवाल,पार्षद अमित साह, पार्षद अर्जुन बिष्ट, पार्षद अभिषेक जोशी, पार्षद वंदना वर्मा आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS