( नगर निगम के भवन कर के आधार पर पानी का बिल वसूलना जनता की जेब में ढांका।)
उक्रांद नेता विनय किरौला ने एक बयान जारी कर कहा है कि जितनी पानी की खपत उतना पानी बिल को लेकर उक्रांद जन हस्ताक्षर अभियान चालू करने जा रही है ताकि जनता की जेब में ढांका डालने से निजात मिल सके। विनय किरौला ने बताया
उत्तराखंड क्रांति दल की अल्मोड़ा इकाई द्वारा “हर घर में जल मीटर-हर परिवार को पारदर्शी और न्यायपूर्ण जल बिल”अभियान के तहत 06/07/2026 से हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।किया जा रहा है।
प्रदेश में वर्तमान व्यवस्था के अनुसारनगरपालिका-नगर निगमो आदि के द्वारा मकानों के क्षेत्रफल के अनुसार जलसंस्थान पानी का बिल देता हैं जो आम जनता की जेब में सीधी डकैती है,जबकि न्यायपूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए थी कि कि किसी परिवार के द्वारा जितना पानी का उपभोग किया जाए उतना ही बिल आना चाहिये, अनको मकान जो क्षेत्रफल में बड़े है कितु उन घरों में दो बुजुर्ग दंपति ही रहतें हैं जिनके पानी की खपत बहुत कम है जल मीटर लगने पर खपत के अनुसार ही बिल आएगा,किंतु वर्तमान व्यवस्था के अनुसार उनको मकान के क्षेत्रफल के हिसाब से बिल देना होता हैं जो सीधे-सीधे आम नागरिक के जेब में डाका है।केंद्रीय संयुक्त सचिव त्रिलोक लटवाल ने कहा कि उपरोक अभियान के तहत अल्मोड़ा नगर के हर वार्ड हर घर में UKD कार्यकर्ता जाकर जानता को इस लूट के खिलाफ संगठित कर सरकार से जल मीटर लगवाने की माग करेगे।जिला अध्यक्ष दिनेश जोशी ने कहा कि आगामी सोमवार को अल्मोड़ा नगर के चौख़ान बाटा में सुबह 11 बजें से हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत होगी।सभी नगर वासियो से UKD ने अपील की है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग UKD के “हर घर जल मीटर-हर परिवार को पारदर्शी और न्यायपूर्ण बिल जमा”
अभियान से जुड़ कर सरकार को हर घर में जल मीटर लगाने की नीति बनाने के लिए दबाव बनाए।
“जितनी खपत उतना बिल ” नियम लागू करने हेतु हस्ताक्षर अभियान चलायेगी उक्रांद। विनय किरौला।
ADVERTISEMENTS
















