( उत्तराखंड के जाने-माने रंगकर्मी ममता वाणी, आलोक वर्मा, नरेश वर्मा फिल्म में किरदार है।)


कुमाऊँ के लोक देवता एवं न्यायकारी देवता गोल्ज्यू महाराज की गाथा पर आधारित उत्तराखंड की पहली VFX फिल्म “बाला गोरिया” आगामी 16 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने जा रही है। फिल्म को दर्शक अपने नजदीकी सिनेमा घरों में देख सकेंगे।हिमाद्री प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले निर्मित इस फिल्म की कहानी एवं लेखन राइटर नितिन तिवारी द्वारा किया गया है तथा फिल्म के निर्माता मनोज चंदोला हैं। फिल्म के माध्यम से उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और लोक देवताओं की गाथा को बड़े पर्दे पर एक नए एवं प्रभावशाली अंदाज में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है।

यह फिल्म अल्मोड़ा एवं समस्त उत्तराखंडवासियों के लिए विशेष महत्व रखती है, इस फिल्म में विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा की अध्यक्षा एवं अल्मोड़ा नगर की उभरती हुई प्रतिभाशाली कलाकार श्रीमती ममता वाणी भट्ट जी इस फिल्म में बाला गोरिया की माँ की महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।

राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली के पूर्व छात्र श्री आलोक वर्मा जी फिल्म में मुख्य खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, विहान सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था अल्मोड़ा के कोषाध्यक्ष एवं अल्मोड़ा के वरिष्ठ रंगकर्मी श्री नरेश बिष्ट जी द्वारा फिल्म में बाला गोरिया के पिता की महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई है।

स्थानीय प्रतिभाओं का बड़े पर्दे तक पहुंचना न केवल कलाकारों के लिए गौरव की बात है, बल्कि यह उत्तराखंड की समृद्ध लोक संस्कृति, रंगमंच एवं कला को नई पहचान दिलाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है।
फिल्म “बाला गोरिया” के माध्यम से उत्तराखंड के लोक देवता एवं न्यायकारी देवता गोल्ज्यू महाराज की गाथा को नई पीढ़ी और देश-दुनिया के दर्शकों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad