उत्तराखण्ड क्रांति दल (यूकेडी) जिला अल्मोड़ा द्वारा “हर घर जल बिल मीटर हस्ताक्षर अभियान” का विधिवत शुभारंभ किया गया। अभियान का उद्देश्य पानी खपत बिल वसूलने के लिए प्रत्येक घर में जल मीटर लगाए जाने के समर्थन में जनजागरूकता फैलाना तथा आम जनता से हस्ताक्षर के माध्यम से व्यापक जनसमर्थन प्राप्त करना है।

जिला अध्यक्ष श्री दिनेश जोशी ने कहा कि जल का न्यायपूर्ण वितरण, पारदर्शी बिलिंग, जल संरक्षण तथा भविष्य की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक घर में जल मीटर लगाया जाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि यह अभियान जनता की भागीदारी से एक जनआंदोलन का रूप लेगा।


कार्यक्रम में जिला महामंत्री श्री देवेश जोशी, केंद्रीय मंत्री श्री त्रिलोक लटवाल, श्री विनय किरोला, जिला उपाध्यक्ष श्री सुजीत टम्टा, महानगर अध्यक्ष श्री मोहित साह, कार्यकारी अध्यक्ष श्री पान सिंह लटवाल सहित उत्तराखण्ड क्रांति दल के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad