( विश्व प्रसिद्ध नीब करौली महाराज के कैंची धाम मंदिर का स्थापना दिवस कार्यक्रम अपने शबाब पर लाखों भक्तों के दर्शन का इंतजार मंदिर कमेटी, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन नैनीताल को। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डाक्टर मंजू नाथ टी सी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर निकले व्यवस्था प्रबंधन पर।)

विश्व प्रसिद्ध नीब करौली महाराज के कैंची धाम मंदिर का स्थापना दिवस कार्यक्रम अपने शबाब पर है ,लाखों भक्तों के दर्शन का इंतजार मंदिर कमेटी, पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन नैनीताल को है, व्यवस्था में सब आला कमान अधिकारियों की पैनी नजर है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डाक्टर मंजू नाथ टी सी बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार होकर व्यवस्था प्रबंधन पर निगरानी कर रहे हैं।


​वर्ष 2020 में रामदास जी के व्याख्यानों से प्रेरित होकर अध्यात्म की ओर आकर्षित हुए मैक्स भी बाबा के दर्शन व आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु आये है।​अमेरिका में केवल बाबा नीब करोरी महाराज की सेवा में समर्पित है मैक्स विलियम्स का जीवन।​भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए विदेशी भक्त ने नैनीताल पुलिस और प्रशासन की मुस्तैद व्यवस्थाओं को सराहा, कहा- “बाबा ने मुझे अपने घर वापस बुला लिया।”


मैक्स ने बताया कि वे अन्य साथी भक्तों के सहयोग से आज पहली बार कैंची धाम पहुंचे हैं। अपनी इस पहली यात्रा के अनुभव को साझा करते हुए वे भावुक हो गए और उन्होंने कहा, “यहाँ आकर मुझे असीम शांति की अनुभूति हो रही है। यहाँ का वातावरण और लोग बहुत ही मिलनसार व दयालु हैं। जैसे ही मैंने इस पावन भूमि पर कदम रखा, मुझे ऐसा महसूस हुआ मानो स्वयं बाबा ने मुझे अपने घर वापस बुला लिया हो।”


स्थापना दिवस के इस ऐतिहासिक अवसर पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस और स्थानीय प्रशासन द्वारा की गई सुरक्षा, यातायात और भीड़ नियंत्रण की अभूतपूर्व व्यवस्थाओं की भी मैक्स ने मुक्तकंठ से सराहना की।


श्री कैंची धाम मंदिर में जो आस्था और विश्वास के जन सैलाब का प्रर्दशन देखने में आ रहा है। वह कहीं न कहीं बाबा नीब करौली महाराज के आशीर्वाद का ही परिणाम है।
हिम शिखर परिवार श्री कैंची धाम मंदिर स्थापना दिवस पर सभी को बधाई ज्ञापित करता है।

ADVERTISEMENTS Ad